भोपाल। केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री, श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, 27 जून को गुना स्टेशन पर एक भव्य समारोह में नई बीना-रुठियाई-बीना मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। यह नई मेमू ट्रेन संख्या 61625/61626, 27 जून से नियमित रूप से बीना-रुठियाई के बीच चलेगी, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को अधिक सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।इस नई सेवा का शुभारंभ गुना स्टेशन पर होगा, जहां श्री सिंधिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस सेवा से यात्रियों को नियमित आवागमन में सहूलियत मिलेगी और इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
ट्रेन संचालन और ठहराव
- गाड़ी संख्या 61625 बीना-रुठियाई मेमू बीना स्टेशन से शाम 16.20 बजे प्रस्थान करेगी।
- यह ट्रेन महादेवखेड़ी (16.30), सेमरखेड़ी (16.39), कंजिया (16.48), मुंगावली (16.57), गुनेरू बमोरी (17.07), पिपरईगांव (17.18), रहटवास (17.28), ओर (17.35), हिनोतिया पीपलखेड़ा (17.41), अशोक नगर (17.50), रातीखेड़ा (17.59), शाढोरागांव (18.08), पीलीघटा (18.17), पगारा (18.25), माबन (18.33) होते हुए गुना (19.05), महुगढ़ा (19.20) और रुठियाई (19.40) पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 61626 रुठियाई-बीना मेमू रुठियाई स्टेशन से रात 20.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन महुगढ़ा (20.12), गुना (20.20), माबन (20.35), पगारा (20.45), पीलीघटा (20.53), शाढोरागांव (21.04), रातीखेड़ा (21.13), अशोक नगर (21.21), हिनोतिया पीपलखेड़ा (21.31), ओर (21.38), रहटवास (21.45), पिपरईगांव (21.55), गुनेरू बमोरी (22.08), मुंगावली (22.18), कंजिया (22.29), सेमरखेड़ी (22.38), महादेवखेड़ी (22.46) होते हुए 23.20 बजे बीना पहुंचेगी।इस सेवा से बीना, अशोक नगर, गुना और रुठियाई के बीच यात्रा करने वाले नियमित यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इस सेवा के शुभारंभ से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी एवं यात्रा सुविधा प्राप्त होगी। बीना-रुठियाई-बीना मेमू ट्रेन का संचालन क्षेत्रीय यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।यह नई सेवा बीना और रुठियाई के बीच नियमित रूप से संचालित की जाएगी, जिससे छोटे और प्रमुख स्टेशनों के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
Continue With Google
Comments (0)